कटंगी: सिरपुर में शराबबंदी अभियान को लेकर हुआ जमकर बवाल, पुलिस और ग्रामीण हुए आमने-सामने
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर में सोमवार, 09 नवंबर को नशा मुक्ति अभियान और पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर जमकर तनाव देखने को मिला। सुबह से शुरू हुआ विवाद दोपहर करीब 03 बजे तक चलता रहा। इस दौरान ग्रामीणों के दो पक्ष और पुलिस आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गांव के पंचायत परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस के खिला