बिलासपुर: हाईकोर्ट ने पूछा- ऐसे हादसे रोकने के लिए क्या उपाय किए गए, बिलासपुर में करंट लगने से तीन लोगों की हुई मौत
मंगलवार को सुबह 10:00 मिली जानकारी, हाईकोर्ट ने पूछा- ऐसे हादसे रोकने क्या-क्या उपाय किए गए। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करंट लगने से पूर्व सरपंच और उनके दो बेटों समेत तीन लोगों की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मीडिया रिपोर्ट को जनहित याचिका मानते हुए निर्देश दिए हैं।