कौंच: भदेवरा गांव में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 15 हजार रुपये का सामान हुआ पार, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jul 12, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी सुरेन्द्र कुमार की किराना दुकान से शनिवार देर रात अज्ञात चोर करीब 15 हजार रुपये मूल्य का गुटखा, दनाई व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने रविवार सुबह 11 बजे कोंच कोतवाली में शिकायती पत्र देकर चोरी का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।