कुम्भराज: जिले में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर स्लॉट खत्म होने पर भी जारी होगी तोल पर्ची
Kumbhraj, Guna | May 8, 2026 गुना जिले में गेहूं उपार्जन केंद्रो पर वर्तमान में अधिक भीड़ है। 8 मई को जनसंपर्क गुना से जारी प्रेस नोट में बताया, भीड़ से किसानों के स्लॉट की तारीख निकलने और तुलाई ओर ऑफलाइन बिल जारी होने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही। किसानो की सुविधा के लिए स्लॉट समाप्त होने पर भी अंतिम दिवस पर ई उपार्जन पोर्टल से तोल पर्ची जारी ओर ऑफलाइन बिल की व्यवस्था कराई गई है।