डुमरांव: नो-एंट्री की उड़ी धज्जियां, भारी वाहन वैकल्पिक रास्तों से दौड़ रहे, अरियांव के ग्रामीणों ने SDM को सौंपा आवेदन
Dumraon, Buxar | Apr 24, 2026 डुमरांव में नो-एंट्री नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। मुख्य मार्ग पर प्रतिबंध के बावजूद ट्रक और ट्रेलर चालक वैकल्पिक ग्रामीण रास्तों का सहारा लेकर लगातार आवाजाही कर रहे हैं। खासकर ढकाईच मार्ग से होते हुए कोरानसराय और आसपास के गांवों की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।