पुष्पराजगढ़: अमरकंटक विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर 7 के खिलाफ मामला दर्ज
रविवार 6 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने 7 लोगो जयगणेश दीक्षित, विशाल ताम्रकार, आयुष राय, शरद द्विवेदी, विकाश केशरवानी, प्रथम गुप्ता एवं करन सिंह राठौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है ।