सोनारायठाढ़ी: बधनी गांव में सूर्योदय विद्यालय का देवघर विधायक सुरेश पासवान और पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया उद्घाटन
बधनी गांव में सूर्योदय विद्यालय का उद्घाटन देवघर के विधायक सुरेश पासवान पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भाजपा नेत्री सुनीता सिंह के साथ अन्य नेताओं के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर बताया गया कि क्षेत्र के लिए यह विद्यालय मिल का पत्थर साबित होगा और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को यहां से शिक्षा मिल पाएगी।