इटावा: गुहानी गाँव में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का किया प्रयास,डॉक्टर ने भर्ती कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Mar 24, 2024 चकरनगर थाना क्षेत्र की गुहानी गाँव की रहने वाली अमर श्री पत्नी सुधर सिंह ने रविवार शाम को, अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद हातल बिगड़ने पर उनके देवर, राजेश ने उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु किया साथ ही, नजदीकी थाना सिविल लाइन को मामले की जानकारी दी।