इटावा: सराय भूपत पर सिविल लाइन पुलिस और सचल दल ने चेकिंग के दौरान कार से ₹7.50 लाख बरामद कर कोषागार में कराया जमा
Etawah, Etawah | Mar 24, 2024 सराय भूपत पर सिविल लाइन पुलिस और सचल दस्ता टीम ने कार से 7 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर कोषागार में जमा कराए। लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एक कार को रोककर चेक किया गया तो उसमें 7 लाख 50 हजार रुपये बरामद किये। रुपये की जानकारी चालक द्वारा ना दिए जाने पर रुपयों को कोषागार में जमा करा दिया गया।