इटावा: शहर के चौगुर्जी आवास पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से मुखातिब होकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा
Etawah, Etawah | Mar 24, 2024 शहर के चौगुर्जी आवास पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। कई जगहों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि जिस-जिस का कद बढ़ता है उसको ईडी और सीबीआई के घेरे में ले लिया जाता है। जिसने अच्छा काम किया जनता उसे जरूर जिताएगी।