तिरोड़ी: ग्राम देवरी के 4 माह के मासूम अयांश को मिली नई जिंदगी की उम्मीद, एयर एम्बुलेंस से मुंबई रवाना
गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे अयांश को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर शुरू की गई पीएम श्री एयर एम्बुलेंस योजना के तहत एयर लिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए मुंबई भेजा गया। यह पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निरूशुल्क कराया जा रहा है। तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरी बुजुर्ग निवासी अयांश मसराम, पिता शैलेश मसराम, पिछले कई दिनों से गंभीर हृदय रोग से पीड़