लालगंज: सावित्रीबाई फुले में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली आंशी को किया गया सम्मानित
लालगंज विकासखंड क्षेत्र के मां सावित्रीबाई फुले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगासायर में रविवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली आंशी सिंह और जिले की टॉप टेन सूची में नाम दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।