पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा जन-सुनवाई आयोजित-
दिनांक 01.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई कर नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने तथा स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@Uppolice