बीकानेर: घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला से 20 लाख से ज्यादा की ठगी, गंगाशहर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां गंगाशहर थाना क्षेत्र निवासी स्वाती कोचर से करीब 20.34 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने साइबर थाना में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 10 मार्च 2026 को फेसबुक पर घर बैठे कमाई के विज्ञापन के जरिए वह ठगों के संपर्क में आई। व्हाट्सएप के माध्यम से टास्क पूरा करने पर अच्छा रिटर्न देने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोट