गया टाउन सीडी ब्लॉक: ग्रामीण SP दिवयांजली जयसवाल ने जनता दरबार में पीड़ितों की फरियाद सुनी, दिए आवश्यक निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज गुरुवार को ग्रामीण एसपी दिवयांजली जयसवाल ने आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं।इसकी जानकारी आज दिनांक 16 जुलाई गुरुवार की दोपहर 3 बजे ग्रामीण एसपी दिवयांजली जयसवाल ने दी।