बंजरिया: पँचरुखा पूर्वी पंचायत के सुंदरपुर गांव में मोबाइल टॉवर न होने से लोगों को नेटवर्क की भारी परेशानी
बंजरिया प्रखंड के पँचरुखा पूर्वी पंचायत के सुंदरपुर गांव में मोबाइल टॉवर नही होने से गांव के लोगो को नेटवर्क की भारी परेशानी होती है। बुधवार पब्लिक एप्प की टीम से बात करते हुए पूर्व मुखियापति शेख वलीउल्लाह ने कहा कि गाँव की आबादी लगभग 20 हजार है। प्रत्येक घरों में मोबाइल है,प्रत्येक घरों के लोग दूसरे प्रदेश रहते है।बात करने के लिए 3 किमी घर दूर जाना पड़ता है।