फिरोज़ाबाद: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने दबरई जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने दबरई जिला मुख्यालय पर सोमवार दोपहर तीन बजे करीबन एकजुटता से प्रदर्शन करते हुये अपनी मांगे रखीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र गौतम ने बताया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद हमेशा मजलूमों की लडाई लड़ते हैं मथुरा में जो घटना हुई उस मामले में वे गये थे वहां से वापस लौटते समय उनके काफिले पर हमला किया गया। जिसकी निंदा करते हैं।