तालबेहट: बार थाना क्षेत्र के हसारकला के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार, चालक फरार
बार थाना क्षेत्र के हसारकला के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी,जानकारी के अनुसार बताया गया बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई और जानकारी के अनुसार बताया गया बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है,जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लाया गया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है, उपचार जारी है।