इटारसी: इटारसी में कलेक्टर के निर्देश पर पटाखा दुकानों और बारूद स्थलों पर संयुक्त कार्रवाई, तहसीलदार, एसडीएम, एसडीओपी मौजूद
कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार गुरुवार दरमियानी रात राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील क्षेत्र में पटाखा दुकानों और बारूद संग्रहण स्थलों का सघन निरीक्षण किया। सुबह 9 बजे तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दौरान, बस स्टैंड के पास गुरुद्वारा परिसर में स्थित पटाखा दुकान में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया दुकान संचालक मौके पर नही है।