Public App Logo
🚨 धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो शूटर घायल धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान और उसके भाई गोपी खान के गिरोह से जुड़े तीन शूटर बाइक से एक स्थानीय व्यवसायी से रंगदारी/लेवी की रकम वसूलने पहुंचे थे। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों की एक गोली पुलिस जीप में भी लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी। घायल अपराधियों को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल आरोपियों की पहचान वासेपुर निवासी इरफान आलम और पुटकी निवासी नन्हे अंसारी के रूप में की है। घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद SSP प्रभात कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में दोनों आरोपियों के गोपी खान से संपर्क में होने की बात सामने आई है। फरार तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी और छापेमारी जारी है। निरंकारी चौक और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 🔴 धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। #धनबाद #Dhanbad #धनबादपुलिस #DhanbadPolice #पुलिसमुठभेड़ #Encounter #निरंकारीचौक #बरवाअड्डा #Barwadda #प्रिंसखान #गोपीखान #शूटर #रंगदारी #लेवी #अपराध #क्राइम_न्यूज #SSPप्रभातकुमार #JharkhandNews #JharkhandPolice #khabarkiudaan - Baghmara Cum Katras News