गुना: जिले में गड़बड़ी पर सरकारी समितियो पर कार्यवाही की तैयारी, कलेक्टर ने सहकारिता, खाद्य विभाग की ली बैठक में सख्त निर्देश
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट में 2 जुलाई को सहकारिता खाद्य और नापतोल विभाग की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने गड़बड़ी और लापरवाही करने वाली सहकारी समितियां पर कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा, अच्छा काम करने पर प्रोत्साहन मिलेगा लापरवाही पर कार्रवाई होगी। जिले में शासकीय राशन दुकानो की नियमित मॉनिटरिंग, पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ के आदेश दिए।