पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद अस्पतालों में व्यवस्थाओं की पोल लगातार खुल रही है।
कुल्लू प्रसूता मौत मामले का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने स्थानीय विधायक की आंदोलनकारियों पर की गई कथित टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
#जयरामठाकुर #सुक्खूसरकार #हिमाचलप्रदेश #स्वास्थ्यसेवा #कुल्लू #कुल्लूअस्पताल #स्वास्थ्यव्यवस्था #हिमाचलराजनीति #बीजेपी #कांग्रेस #HimachalNews #BreakingNews #NewsUpdate #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Aug 7, 2026