लखीसराय: हलसी थानाक्षेत्र के कैंदी गांव में करंट की चपेट में आई महिला, गंभीर हालत में लाया गया सदर अस्पताल
जिले के कैदी गांव में एक महिला करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसे उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में निजी वाहन से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला का उपचार जारी है।हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव निवासी जगदंबी यादव के घर पर श्राद्ध कार्यक्रम मनाया जा रहा था। इसी दौरान जगदंबी यादव की पत्नी सुशीला देवी करंट की चपेट में आ गई