लखीसराय: विक्रमपुर गांव में स्नान के क्रम में 14 वर्षीय किशोरी की आहार में डूबने से हुई मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
कजरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर आहार में स्नान के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से 14 वर्षीय किशोरी संगीता कुमारी की मौत हो गई.मृतका कजरा बड़की मुसहरी गांव के रहने वाले श्याम मांझी की पुत्री थी. किशोरी स्नान करने गई थी तभी पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई. सदर अस्पताल लखीसराय में शव का पोस्टमार्टम हुआ.