लखीसराय: सदर अस्पताल में फाइलेरिया मुक्ति को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
लखीसराय जिले के सदर अस्पताल स्थित सभागार में फाइलेरिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। सिविल सर्जन बीपी सिन्हा व सदर उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि फाइलेरिया जिसे गांव देहात में हाथी पांव रोग भी कहा जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसके बचाव का एकमात्र रास्ता दवा का सेवन करना ही है।