लखीसराय: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल में सभी चिकित्सकों के साथ कि बैठक,स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों के ससमय उपस्थिति पर दिया बल
सौ सैया वाले सदर अस्पताल में आए दिन डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर कुछ न कुछ बखेड़ा सामने आता रहता है। इसके समाधान को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर बी पी सिन्हा द्वारा डॉक्टरों की एक विशेष बैठक बुलाई गई। जहां उपस्थित चिकित्सकों से रोस्टर ड्यूटी पर ससमय उपस्थिति के साथ-साथ कई मुद्दों पर गंभीर चर्चाएं की गई।