पीरो: मलौर पैक्स चुनाव की तारीख तय, 29 जुलाई को होगी वोटिंग एवं मतगणना
Piro, Bhojpur | Jul 2, 2026 पीरो अनुमंडल के मलौर पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चुनाव की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिसके बाद इलाके में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई से 17 जुलाई तक नामांकन के लिए प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि 16 और 17 जुलाई को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।