गौवंश के मामले मे FIR होने का बदला लेने पहुंचे आरोपी, युवक को दी जान से मारने की धमकी,
ग्वालियर। गौवंश के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को जमानत मिलने के बाद शहर में नया विवाद खड़ा हो गया है। बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने एक कार्यकर्ता के घर पहुंचकर न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी।
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रशासन व पुलिस से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।