लाल-काली Hero HF Deluxe बाइक कचेरी परिसर से चोरी, तलाश जारी,
पोरसा/मुरैना। तहसील पोरसा क्षेत्र में कचेरी परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सांगोली निवासी रामकिशोर पुत्र रेवतीरमन सिंह तोमर (51 वर्ष) की लाल-काली रंग की Hero HF Deluxe मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई।
चोरी हुई बाइक का पंजीयन क्रमांक MP06M 2955 है। वाहन की पहचान के लिए उस पर कुछ विशेष निशान मौजूद हैं। बाइक के आगे मास्क पर ARMY लिखा हुआ है तथा महाकाल का स्टीकर लगा हुआ है। वहीं पीछे की नंबर प्लेट पर नंबर के पास TOMAR भी अंकित है।
बताया गया है कि घटना तहसील पोरसा (कचेरी परिसर), जिला मुरैना में दोपहर लगभग 2:45 बजे हुई। वाहन स्वामी ने आमजन से अपील की है कि यदि उक्त मोटरसाइकिल कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा वाहन स्वामी को सूचित करें।