कोल: ढोलना में छत गिरने से घायल व्यक्ति की JN मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 1, 2025 ढोलना में छत गिरने में घायल हुए व्यक्ति की JN मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 45 वर्षीय रणवीर सिंह मेहनत मजदूरी का परिवार का पालन पोषण करते थे। 27 जून को वह अपने घर पर अकेले थे। इस दौरान बरसात पढ़ते समय अचानक मकान की छत रणवीर सिंह के ऊपर भरभरा कर गिरी। घायल को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां मौत हो गई।