कोल: छर्रा और अकराबाद को तहसील बनाने की मांग तेज, स्थानीय लोगों के साथ छर्रा विधायक रविंद्र पाल ने DM से की मुलाकात
Koil, Aligarh | Jul 1, 2025 छर्रा और अकराबाद को तहसील बनाने की मांग अब तेज होने लगी है। छर्रा और अकराबाद को तहसील बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के साथ छर्रा विधायक रविंद्र पाल सिंह मंगलवार को कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को एक प्रार्थना पत्र दिया और अकराबाद और छर्रा को तहसील बनाने की मांग की है।