हमीरपुर: मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज में
प्रधानाचार्यों व नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
छात्र-छात्राओं के सपनों की नई उड़ान को साकार करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत यूनिसेफ द्वारा संचालित जनपद स्तरीय कैरियर गाइडेंस के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण गुरुवार से राजकीय इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक केके ओझा की उपस्थिति में हुआ।