कौशाम्बी : फर्जी पता बताकर टेंट हाउस से भगोना लेने पहुंचे दो युवक, पुलिस पूछताछ में जुटी
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा स्थित वार्ड नंबर-5 नईम मियां का पूरा मोहल्ले में बुधवार को टेंट हाउस पर भगोना लेने पहुंचे दो युवकों पर संदेह होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। बताया गया कि दोनों युवक बर्तन लेने के दौरान अपना नाम और गांव गलत बता रहे थे।
टेंट हाउस संचालक को संदेह होने पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
#Kaushambi #PipriPolice #Chayal #BreakingNews TentHouse