लोहंडीगुडा: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिले के सुदूर गांव पावेल में लगाई चौपाल
बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड के सुदूर अंचल स्थित पॉवेल गाँव में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे चैपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस गाँव तक पहुंचने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर होकर पहुँचे।