कोरांव: कोरांव में निकाली गई जन आक्रोश महिला पदयात्रा, कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना, महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग
गुरुवार को नगर पंचायत कोरांव में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग की गई। यह पदयात्रा नगर पंचायत कोरांव के अंबेडकर नगर मोहल्ले से शुरू होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।