बागपत: कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर मारपीट और देवर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का लगाया आरोप
Baghpat, Bagpat | May 21, 2025 बुधवार को करीब साढे दस बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला के मुताबिक करीब 15 वर्ष पूर्व नई बस्ती कांधला शामली के युवक के साथ शादी हुई थी। शादी में परिजनों ने करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसके चार बेटी है। आरोप है कि पति के एक महिला से अवैध संबंध भी है।