बागपत: बालैनी थाना क्षेत्र की पीड़िता ने दहेज के लिए प्रताड़ित होने और ससुर व देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | May 21, 2025 बुधवार को करीब साढे 12 बजे बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक दो साल पूर्व उसकी गांव के ही एक युवक से कोर्ट मैरिज हुई थी। उसके बाद गांव में आकर रहने लगे। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष दहेज के प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुर और देवर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।