निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील क्षेत्र में सड़कों के किनारे पौधों की डालियों से लोग परेशान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सेंटरवा बाजार, तहबरपुर-निजामाबाद मार्ग, फरिहा-निजामाबाद मार्ग तथा रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग पर सड़क किनारे लगे पेड़ों की बढ़ी हुई डालियां राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं सड़क तक फैल जाने से दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।