भोरे: बनिया छापर गांव में स्मैक और शराब के धंधे का भंडाफोड़, महिला सहित दो गिरफ्तार, 20 शराब और 12 स्मैक बरामद
भोरे थाना क्षेत्र के बनियाछपर गांव में शराब और स्मैक के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने कार्रवाई कर जहां 20 पीस देशी शराब और 12 पीस स्मैक को बरामद किया है। वहीं इस धंधे में शामिल एक महिला सहीत दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब सप्लायर की तलाश करने में जुटी हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।