नवाबगंज: सिकन्दरपुर माइनर में मिले अज्ञात शव का खुलासा, नींद की गोलियां देकर हत्या की साजिश रची, पत्नी सहित 3 गिरफ्तार
सतरिख थाना क्षेत्र में मिले 38 वर्षीय रामतीरथ के शव के मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, भाई और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में कथित रूप से प्रयुक्त ईंट के टुकड़े, स्टोल, तकिया, बोरी और एक स्कूटी बरामद की गई है।