ज्ञानपुर: गोपीगंज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
गोपीगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी करन कुमार बिंद (18) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अमवा फ्लाईओवर के नीचे से दबोचा गया। पीड़िता पूर्व में सकुशल बरामद की जा चुकी है। मेडिकल जांच व बयान के आधार पर मुकदमे में पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं जोड़ी गईं।