ज्ञानपुर: सीतामढ़ी पर्यटन स्थल और गो आश्रय नारेपार का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
जिलाधिकारी शैलेश कुमार द्वारा सीतामढ़ी पर्यटन स्थल और नारेपार स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों की देखरेख चारे पानी की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था की जायजा लिया उन्होंने कहा कि पशुओं की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।