ज्ञानपुर: कोइरौना तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की हुई दर्दनाक मौत
कोइरौना थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब 13 वर्षीय किशोरी अपनी भैंस को चराने के लिए घर से 200 मीटर दूरी पर गई, की भैंस अचानक तालाब में चली गई, तालाब में से निकालने के लिए किशोरी गई लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।