ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय में भगवान बुद्ध जयंती मनाई गई
ज्ञानपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कंसापुर में भगवान बुद्ध जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और प्रेम के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध के विचारों का अनुसरण कर ही समाज में शांति और जागरूकता लाई जा सकती है।