करायपरसुराय: डियावां में वाहन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ज्योति वर्मा की मौत, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
करायपरसुराय प्रखंड क्षेत्र के बड़ी डियावा के पास हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ज्योति वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह डियावा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने जा रही थीं। इसी दौरान खुले रेलवे फाटक से रेलवे लाइन पार करने के क्रम में बिजली मरम्मत कार्य में लगे रेल वाहन की चपेट में आ गई थीं। हादसे के बाद आसपास