बांसगांव: बांसगांव तहसील मुख्यालय व चौराहे पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को बाँसगाँव में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। व्यापार मंडल बांसगांव के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य, त्याग और देशभक्ति को याद किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, अभय अग्रवाल, अमरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अनूप शाही समेत कई लोग मौजूद रहे।