धनौरा: मंडी धनोरा में नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिला की बिगड़ी हालत, रास्ते में हुई मौत; परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
बछरायूं। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बुधवार देर रात नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अमरोहा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल की नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को गाड़ी में रखकर अस्पताल के बाहर हंगामा किया।