बक्सर: कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए शहर में निकाली गई रैली, डॉ वरुण संस्कृत ने कहा कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं
Buxar, Buxar | Feb 4, 2026 विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को 11:30 दिन में शहर में कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) से रैली को डॉ. स्वाती भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक जांच एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था। रैली मे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आमजन भी सक्रिय रहे।