हरदोई: व्हाइटगंज में आबकारी मंत्री से मिलने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी सांसद, मंत्री ने भारी मतों से जिताने की अपील की
Hardoi, Hardoi | Mar 3, 2024 यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से मिलने उनके हरदोई स्थित आवास पर मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश पहुंचे। लगभग आधे घंटे तक दोनों के बीच राजनीति को लेकर चर्चा हुई। मंत्री नितिन अग्रवाल ने फोटो साझा करते हुए कहा कि हरदोई की जनता ने उनके परिवार को कभी निराश नहीं किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की।