हरदोई: 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सात दिवसीय राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन
Hardoi, Hardoi | Mar 3, 2024 नव युग सेवा संस्थान के 5वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सात दिवसीय राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नव युग सेवा संस्थान द्वारा सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसका आज ट्रॉफी व पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक शिवम अवस्थी सचिव नव युग सेवा संस्थान ने किया।